जमशेदपुर, जून 18 -- शहर में मंगलवार को मानसून की दस्तक के साथ ही पहली झमाझम बारिश हुई। वैसे तो सोमवार की रात से ही मौसम का मिजाज बदल गया था, लेकिन मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के तेवर देखकर ही लग रहा था मानसून का आगमन हो गया। सुबह से शुरू बारिश देर रात तक होती रही। इस बारिश के साथ ही गर्मी काफूर हो गई। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। घंटों बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं, कई जगहों पर बिजली भी कटती रही। यह बारिश कोल्हान के तीनों जिलों में जारी है। बारिश को देखते हुए शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। झमाझम बारिश के बाद अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। 5.3 डिग्री घटकर 29.9 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.