मधुबनी, नवम्बर 26 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर प्रतिरोध मार्च नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने किया। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व किसान सभा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मिथिलेश झा, राज्य किसान परिषद सदस्य मनोज मिश्रा, मधुबनी जिला किसान सभा सचिव लक्ष्मण चौधरी, किसान नेता मनोज कुमार यादव, रामजी यादव, सीटू नेता गणपति झा, महिला नेत्री रामपरी देवी, राजश्री किरण, मनतोर देवी, ट्रेड यूनियन जिला महासचिव सत्यनारायण राय, राजकुमार ठाकुर,नागेश्वर ठाकुर , दिनेश भगतां, रामकृष्ण ठाकुर, संतोष झा सहित सैकड़ों मजदूर किसान कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं में कहा आज का यह आंदोलन पूरे देश में केंद्र सरकार के किसान मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ किया जा रहा है और किसान मजदूर स...