बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- सत्ता संग्राम शहर में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च, सड़कों पर की नारेबाजी सड़कों पर लगाए मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान... के नारे नेता प्रतिपक्ष से माफी मांगने के लिए आवाज किया बुलंद फोटो : बीजेपी महिला : बिहारशरीफ अस्पताल चौक के पास शनिवार को आक्रोश मार्च में शामिल भाजपा महिला मोर्चा के नेता व प्रतिनिधि। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कांग्रेस-राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गवासी माता जी को गालियां देने के विरोध में शनिवर को भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रोश मार्च निकाल विरोध जताया। यह मार्च श्रम कल्याण केन्द्र मैदान, अस्पताल चौराहा होते हुए रांची रोड से निकला। इस दौरान नेताओं ने नारेबाजी की। मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान और राहुल गांधी और तेजस्वी यादव माफी मांगों के नारे से पूरा शहर...