रामगढ़, अक्टूबर 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि शहर के बिजुलिया रोड स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में गुरुवार को कायस्थ समाज के तत्वावधान में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान चित्रगुप्त की भव्य पूजा संपन्न हुई। ब्रह्मा के अंश से उत्पन्न और समस्त जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा आचार्य सनोज पांडे और मुख्य यजमान रोहित वर्मा ने संपन्न कराई। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने सामूहिक हवन में आहुति दी। भगवान चित्रगुप्त और जगत जननी जगदंबा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पंचमेवा और अदरक से बने विशेष प्रसाद का वितरण किया गया। समाज के लोगों ने खिचड़ी भोग का भी आनंद लिया। -समाज में धार्मिक उल्लास इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ समाज के रामगढ़ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त समस्त प्राणियों के कर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.