लखनऊ, अक्टूबर 7 -- पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट वर्षा का सिलसिला रात तक चला। शहर के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। वहीं रहीमाबाद क्षेत्र में इस दौरान तेज़ आंधी भी आई। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से −0.5 डिग्री कम) दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक) रहा। मौसम केन्द्र में शाम 5:30 बजे तक 1.2 मिलमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन शाम या रात तक मौसम आंशिक रूप से साफ हो सकता है। दिन के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार फिलहाल बदली बारिश का सिलसिला लखनऊ में जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा की चक्र...