गया, मई 17 -- मौसम का मिजाज शनिवार की दोपहर बाद बदल गया। गया जी शहर में तो बादल मंडराएं और बूंदाबांदी हुई, लेकिन कई ग्रामीण इलाकों में आंधी-पानी व वज्रपात ने कहर बरपाया। चार-पांच प्रखंडों में जान-माल की क्षति पहुंची है। तीन लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए। आमस प्रखंड के महुआवां गांव में तेज वज्रपात से एक मजदूर की मौत हो गयी। गुरुआ प्रखंड के सिद्धार्थपुर में दीवार गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। दो किशोर घायल हो गए। गुरुआ मस्जिद के पास ही ईंट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। फतेहपुर में आंधी-पानी से फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई घरों के छप्पर व करकट उड़ गए। इसी तरह जिले के बाराचट्टी, डोभी, कोंच, बाराचट्टी व शेरघाटी में तेज हवा के साथ वर्षा हुई। डोभी में तीन चालक घायल, घरों में घुसा नाले का पानी डोभी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.