खगडि़या, जनवरी 9 -- खगड़िया, नगर संवाददाता शहर में बाइपास सड़क का निर्माण तीव्र गति से शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण होते ही वाहन फर्राटा भरेंगे। लगभग 19 करोड़ की लागत से बन रहे शहर के लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की उंचीकरण, मजबूतरीकरण एवं चौड़ीकरण को लेकर कार्य किया जा रहा है। प्राथमिक स्तर पर बांध किनारे फिलहाल मिट्टी भरायी जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत जनवरी 2025 में प्रगति यात्रा के दौरान आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहर के बाइपास सड़क की आधारशिला रखी थी। बरसात व चुनाव के कारण इसक ा निर्माण शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन अब इस सड़क के निर्माण को लेकर कार्य शुरू हो गया है। शहर के बूढ़ी गंडक नदी पर बनने वाले बाइपास सड़क के निर्माण के साथ-साथ बांध की मजबूतीकरण व तीन स्लुईस गेट का निर्माण लगभग 19 करोड़ की लागत से होगी। इस सड़क के निर्माण कार्य शुरु...