बदायूं, अक्टूबर 30 -- बदायूं। जिला मुख्यालय होने के बाद भी शहर की सड़कें बदहाली के आंसू बहा रही हैं। शहर की सड़कों को गड्डों से मुक्ति नहीं हो पा रही है। बार-बार शिकायतें होती हैं तो नगर पालिका शोर कम करने को एक सड़क-दो सड़क का निर्माण हो जाता है और फिर कार्य रूक जाता है। नगर पालिका की लापरवाही से लोग बदहाल सड़कों से परेशान चल रहे है। पिछले दो वर्ष से निकाय के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बेहतर सड़कों का सपना दिखाया जा रहा है जो अब तक साकार नहीं हो पाया है। शहर में नगर पालिका की सड़कें बदहाल हैं। शहर की करीब 60 फीसड़ी सड़कें टूटी या फिर मरम्मत के इंतजार में हैं। नगर पालिका निर्माण के नाम पर खानापूर्ति कर रही है दो चार जगह पैचिंग कार्य करा रही है और एक-दो सड़क बनाई है। उसके बाद फिर से शहर की सड़कों के निर्माण का कार्य रोक दिया है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.