कन्नौज, फरवरी 20 -- कन्नौज । कन्नौज में महिला खेल प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं पर उनके पास संसाधन नहीं हैं। यहां के जिमनास्टिक, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन के खिलाड़ी अपने दम पर तैयारी कर आगे बढ़ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद प्रशासन खेल के प्रति उदासीन है। खेल स्टेडियम शहर से 50 किलोमीटर दूर है। वहीं शहर के अन्य मैदानों से हरियाली गायब है। मैदान भी ऊबड़-खाबड़ हैं और यहां हमेशा धूल उड़ती रहती है। स्टेडियम और कोच की कमी से महिला खिलाड़ी निराश हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। खास कर खेल के क्षेत्र में बीते कुछ सालों में कई महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नाम और शोहरत कमाई है। यही वजह है कि अब कन्नौज में भी बेटियां अपने सपनों को लेकर खेल के मैदान में पसीना बहा रही हैं। बावजूद इसके इन उ...