अमरोहा, जनवरी 21 -- अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर शहर के भीड़भाड़ वाले स्थान, मुख्य बाजार आदि में मंगलवार शाम भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा चक्र को और मजबूत बनाने को लेकर अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कोतवाली तिराहा, जेएस चौराहा, आंबेडकर चौक आदि मुख्य बाजार व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान आमजन, व्यापारियों, दुकानदारों आदि से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ अलर्ट रहकर गश्त किए जाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीओ सिटी अभिषेक यादव साथ रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.