गुड़गांव, नवम्बर 11 -- गुरुग्राम। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) ने बेघर और मजदूर वर्ग के लोगों को रात में ठंड से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना तैयार की है। निगम शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरे स्थापित करेगा, जहां पहली बार महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बता दें कि शहर में बंद पड़े रैन बसेरों को लेकर आपके अपने हिन्दुस्तान ने दस नवंबर को रात को ठंड बढ़ी पर रैन बसेरों में ताले लटक रहे शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए निगम अधिकारियों ने शहर में स्थायी तौर पर चल रहे रैन बसेरों को शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं शहर में पांच नई जगहों पर इस बार अस्थायी रैन बसेरे निगम की तरफ से स्थापित किए जाएंगे। इसको लेकर निगम ने जगहों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.