अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़, संवाददाता। शहर को स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। अलीगढ़ की पहली पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी कनेक्शन का उद्घाटन ओजोन सिटी के गोल्डन एस्टेट में हुआ। शुभारंभ चेयरमैन प्रवीण मंगला, उनकी धर्मपत्नी प्रीति मंगला के विला नंबर 28, गोल्डन एस्टेट में किया गया। यह पीएनजी आपूर्ति इंडियन ऑयल-अडानी गैस द्वारा उनके पीएनजी ड्राइव 2.0 अभियान के अंतर्गत शुरू की गई है। जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती ईंधन उपलब्ध कराना है। इस पहल को अलीगढ़ शहर के ऊर्जा अवसंरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मौके पर पीएनजी आपूर्ति इंडियन ऑयल-अदानी गैस कंपनी के डिप्टी मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर अक्षय सिंह, इंस्पेक्शन इं. आकाश कुमार, फील्ड साल ऑफिसर म...