रुडकी, अगस्त 28 -- नगर निगम के वार्ड नंबर-38 के भाजपा पार्षद मनीष वाल्मीकि बॉलर और उसके एक साथी को एसटीएफ देहरादून ने दबिश देकर बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। पार्षद मनीष वाल्मीकि उर्फ बॉलर की गिरफ्तारी के विरोध में वाल्मीकि समाज ने कड़ा विरोध जताया है। इसके चलते नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल रखी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण गुरुवार को शहर में सफाई नहीं हुई। गलियों से डोर टू डोर वाला कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंची। शहर में तमाम स्थानों पर रखे बड़े कूड़ेदानों से भी कूड़ा नहीं उठाया गया। नगर निगम के नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार रखा। जिसके कारण शहर में प्रतिदिन होने वाली साफ सफाई प्रभावित रही है। शुक्रवार से सफाई व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.