सीवान, फरवरी 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ते जाम व यातायात अव्यवस्था को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक धरातल पर उतरती नहीं दिख रही है। प्रशासन ने विशेषकर व्यस्त समय में शहर के भीतर ट्रक व बस जैसे भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने के लिए यह फरमान जारी किया था, ताकि एंबुलेंस व अन्य জরুরি सेवाओं का रास्ता सुगम हो सके। इस क्रम में भारी वाहनों पर प्रतिबंध व नगर परिषद क्षेत्र में नए ई-रिक्शा के पंजीकरण पर भी अस्थायी रोक लगाई गई थी। वहीं, मैरवा व गुठनी सीमा से आने वाले भारी वाहनों को शहर से बाहर ही रोकने की व्यवस्था की गई थी। शहर के बबुनिया मोड़ से फतेहपुर बाईपास होते हुए तरवारा मोड़ तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला...