पलामू, जुलाई 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगरनिगम अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर लंबे दिनों से जमे पानी डेंगू के संभावित क्षेत्र, कचरा आदि पर हिन्दुस्तान अखबार ने प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यानाकर्षित किया। खबर के असर के रूप में सभी स्थानों पर तत्काल जल निकासी सहित समाधान की दिशा में पहल की गई मगर आज भी निगम के विभिन्न हिस्सों में संबंधित कई समस्याएं मौजूद है जिसपर निगम को सकारात्मक कदम उठाना चाहिए। मेदिनीनगर सिटी का विस्तार अब करीब 100 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में हो गया है। इतने बड़े क्षेत्र की नियमित सफाई, जलनिकासी आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए काफी तत्परता आवश्यकता है। यह कार्य नहीं हो पा रहा है। लोगों की अपेक्षा है कि कोर सिटी के अलावा शहरी क्षेत्र में हाल के वर्षो में शामिल क्षेत्र में भी तेजी से नगरीय सुविधाओं...