चतरा, अप्रैल 2 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में पकरिया गांव स्थित टोंगरी पर प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। सरहुल के मौके पर टोंगरी स्थित सरना स्थल के पास मुख्य पाहन कृष्णा केरकेटा और सहायक उमेश कछप ने प्रकृति की पूजा पूरी आदिवासी रीति रिवाज से किया। पूजा के क्रम में मुर्गा की बलि दी गयी एवं दो घड़ा भी रखा गया। पानी को देखकर पाहन द्वारा नव वर्ष की भविष्यवाणी भी की गयी और कहा कि आने वाले समय में अच्छी बारिश होगी और फसल भी अच्छा होगा। इसके बाद सरना स्थल सभा का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चतरा डीसी रमेश घोलप विशिष्ट अतिथि में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, एसी अरबिंद कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेशमी प्रकाश, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव भोक्ता सुशील लकड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.