कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा। शहर में नालियों की सफाई में स्लैब क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। तेज बारिश में जलजमाव के बाद राहगीरों के खुली नालियों में गिरने की संभावना बढ़ गई है। मालूम हो कि लाखों खर्च कर लगाए गए स्लैब को नाली से कचरा निकालने में कर्मचारी तोड़कर बर्बाद कर दे रहे हैं। अनियोजित तरीके से लगे स्लैब को कायदे से हटाने के बजाय तोड़कर सफाईकर्मी हटा दे रहे हैं। इसके बाद कचरा निकालने के बाद क्षतिग्रस्त स्लैब की जगह नया लगाने को लेकर अधिकारी भी उदासीन हैं। शहर में नाली की सफाई करने में कई जगह पर स्लैब लगाना भी नप के कर्मी और अधिकारी भूल जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.