संभल, दिसम्बर 24 -- संभल। शहर में क्रिसमस के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। लोगों ने क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली हैं और हर तरफ खुशी व उल्लास नजर आ रहा है। बाजारों में सजावट और खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है। क्रिसमस को लेकर मेथाडिस्ट चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया है। चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना सभाओं और कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं सेकंड हार्ट स्कूल में भी क्रिसमस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा कैरोल सिंगिंग, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियां की जा रही हैं। क्रिसमस पर्व को लेकर शहर में सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिखाई दे रहा है, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बना हुआ है।

हिंदी हिन...