हाथरस, सितम्बर 28 -- हाथरस। शहर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत शनिवार को शहर के हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना के साथ गाजेबाजे के साथ हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह आरती उतार कर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शहर में हर रोज घंटे धडियालों के साथ भोर होती है। शुक्रवार को पंचवटी से माता सीता का हरण कर लिया गया। इसके बाद शनिवार को शहर के हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर से गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, मां दुर्गा के अलावा के वानर सेना की झांकी ,हनुमान की झांकी आर्कषक का केंद्र रही। शोभायात्रा शहर के हनुमान गली से शुरू होकर नयागंज, पत्थर बाजार,सर्राफा चौराहा, हवालई खाना, घंटाघर, बैनीगंज, सासनी गेट, सादाबाद गेट आदि मुख्य मार्गो से गुजरी। शोभायात्रा के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.