बक्सर, जनवरी 2 -- बक्सर। शहर के मुख्य बाजारों में विशेषकर फुटपाथों पर सौंदर्य प्रसाधन के प्रयोग में आने वाली सामग्री धड़ल्ले से नकली बिक रही है। इस पर रोकथाम के लिए ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है। शहर धार्मिक स्थली के रूप में प्रसिद्ध है। यहां ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं हजारों की संख्या में आती है। गंगा स्नान व पूजा-पाठ किए जाने के बाद महिलाएं खरीददारी करती है। उनके विशेष जोर सौंदर्य प्रसाधनों पर रहता है। इसका फायदा दुकानदार उठाते है। बड़े ब्रांड की कंपनियों का नाम दिखाकर नकली सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री हो रही है। दुकानदारों का इसमें कम लागत में अधिक मुनाफा हो जाता है। वहीं दुसरी ओर प्रशासन की ओर से इस तरह के दुकानदारों पर छापेमारी नहीं की जाती है। जिस कारण इन सभी का मनोबल बढ़ा हुआ है। हर दिन धड़ल्ले से नकली सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री बेची ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.