देवघर, मई 5 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। जब शहर की दो जगहों पर अज्ञात बदमाशों ने दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग कर दी। पहली घटना बाबा मंदिर के सिंह दरवाजा के बगल की गली में हुई, जबकि दूसरी घटना 10 मिनट बाद शिक्षा सभा चौक के पास की गली में सामने आई। दोनों घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार सिंह दरवाजा स्थित गली में शाम करीब 6:00 बजे दो बदमाश गली के लोगों को गाली-गलौज कर रहा था। स्थानीय निवासी रामनाथ झा नरौने ने जब दोनों को गाली-गलौज करने से मना किया, तो बदमाश ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, एक बदमाश ने पिस्टल का बट से मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। तभी एक अन्य बदमाश ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल कर हवाई फायरिंग कर दी। घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.