मधुबनी, जुलाई 9 -- मधुबनी। शहर में दिन-रात आधा दर्जन से अधिक हाई मास्ट लाइट जलता है। इससे ऊर्जा का दुरुपयोग हो रहा है। सरकार ऊर्जा संरक्षण पर जोड़ दे रही है। जबकि सरकारी विभाग खुद इसका पालन नहीं कर रही है। शहर के निधि चौक, राम चौक, संस्कृत हाई स्कूल, वाटसन स्कूल, थाना चौक, स्टेशन चौक, सूड़ी स्कूल परिसर सहित करीब आधे दर्जन से अधिक जगहों पर हाई मास्ट लाइट दिन में भी जलता है। नगर निगम और बिजली विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रही है। तेज धूप में वेपर लाइट जलने से लोगों को और अधिक गर्मी का अहसास होता है। साथ ही ऊर्जा का दुरूपयोग भी होता है। शहर में करीब 22 हाई मास्ट टॉवर विभिन्न चौक चौराहों पर है। इनमें से अधिकांश हाई मास्ट टॉवर दिनरात जलता रहता है। कुछ हाई मास्ट टॉवर को स्थानीय लोग बंद करते हैं। इससे दिन में नहीं जलता है। शहर के अमित कुमार सुमन, बिका...