बस्ती, अप्रैल 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा कलेक्शन की समस्या का जल्द समाधान होने की उम्मीद जगी है। 25 वार्डों में कचरा कलेक्शन के लिए नगर पालिका 47 नये वाहनों की खरीद आचार संहिता लागू होने के पहले कर ली है। जिसे वार्डों में लगाया जाएगा। इन वाहनों से रोजाना डोर-टू-डोर कचरा का कलेक्शन होगा।इन दिनों कूड़ा उठान की दिक्कत से शहरवासी बहुत ज्यादा परेशान हैं। वह हर रोज नगर पालिका की व्यवस्था को कोसते हैं। जागरूक लोग नपा के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। उसके बाद भी कोई ठोस हल नहीं निकल रहा है। शहर की सड़क और गलियों में कूड़ा फेंका रहता है। उससे उठती दुर्गंध से सांस लेने में परेशानी होती है। अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रबंध किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए नये वाहन और टीमें लगाई जाएंगी। यह प्रक्रिया ...