हाथरस, नवम्बर 5 -- हाथरस। शहर के आगरा अलीगढ मार्ग पर डिवाइडर के साथ फुटपाथ का निर्माण हो तब आमजन की राह सुगम हो। यातायात निमयों का सही तरीके से पालन हो सके। आगरा अलीगढ मार्ग से जुडे इलाके व बाजारों में सुबह से शाम तक जाम रहता है। कोतवाली साइड पर बनने वाला गोलचक्कर भी कागजों में घूम रहा है। इस मार्ग से हर रोज चार हजार नौनिहाल स्कूल की डगर तय करते हैं। जाम से निजात का रोडमैप तैयार हो तो आमजन की राह सुगम हो। हाथरस जिले में जाम से निजात शहर के तालाब ओवर ब्रिज पर बन गया। इसके बाद शहर में जाम की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो रही है। इसका खामियांजा आमजन को हर रोज भुगतना पड़ रहा है। शहर के आगरा आलीगढ मार्ग पर हर रोज हजारों की संख्या में वाहन दूरी तय करते हैं। इस मार्ग से जुड़े इलाके व मुख्य बाजारेां में सुबह से शाम तक जाम रहता है। यदि मार्ग पर डिव...