रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची शहरी क्षेत्र के जलसंकट वाले इलाकों में टैंकरों से जलापूर्ति के लिए नगर निगम ने टॉल फ्री नंबर 18005701235 और मोबाइल संख्या 9431104429 जारी किए हैं। निगम ने पेयजल की समस्या होने पर इन नंबरों के जरिये नियंत्रण कक्ष को लोगों से सूचित करने को कहा है। वहीं, दूसरी ओर निगम की ओर से मंगलवार को 65 स्थानों पर टैंकरों से नि:शुल्क जलापूर्ति की गई। इसके अलावा शिकायत के बाद आठ चापानल व पांच लीकेज को ठीक किया गया। वहीं आठ खराब मिनी एचवाईडीटी और एचवाईडीटी में से चार को ठीक किया गया और चार यूनिट की मोटर को मरम्मत के लिए भेजा गया है। पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए निगम ने टॉल फ्री नंबर जारी किया है। निगम क्षेत्र में लगे चापानल, मिनी एचवाईडीटी व एचवाईडीटी में खराबी को तत्काल ठीक करने के लिए टीम गठित की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.