धनबाद, अक्टूबर 1 -- धनबाद, संवाददाता शारदीय नवरात्र का उत्साह कोयलांचल सहित राज्यभर में चरम पर है। वहीं दूसरी ओर धनबाद में मंगलवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर में शहर के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दुर्गापूजा के दौरान दो और तीन अक्तूबर को भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव कमजोर पड़ने लगा है। इससे बना सर्कुलेशन ओडिशा और छतीसगढ़ की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने एक अक्तूबर को राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जतायी है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। वज्रपात का भी येलो अलर्ट जारी किया है। दो और तीन अक्तूबर को धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित कुछ इलाकों में भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.