किशनगंज, दिसम्बर 1 -- किशनगंज। संवाददाता शहर में जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे है।हालांकि बढ़ती आबादी के कारण जिले में लोगों का आवागमन भी पहले से अत्यधिक बढ़ा है।लेकिन जाम की समस्या के निदान का अब तक कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है।ऐसा नहीं है की पुलिस व प्रशासन की सजगता इस ओर नहीं दिखती।लेकिन कोई ठोस निदान अब तक नहीं हुआ है।जाम की स्थिति ये है की कैलटैक्स चौक से धर्मगंज चौक तक लगने वाला जाम लोगो के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर रेलवे फाटक खुलने के बाद ट्रैफिक बढ़ जाने से जाम की स्थिति भयावह हो जाती है। शहर में उक्त जगह पर सड़क पर फेरीवालों का अतिक्रमण और ई - रिक्शा चालकों की मनमानी और यत्र तत्र खड़े वाहनों की वजह से जाम लग जाता है। वहीं अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.