खगडि़या, अगस्त 13 -- खगड़िया। नगर संवाददाता शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। भले ही जिला प्रशासन द्वारा शहर के राजेन्द्र चौक से बखरी बस स्टैण्ड तक वाले सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराकर आवागमन सुलभ किया हैलेकिन अभी भी राजेन्द्र चौक से वेंजामिन चौक की ओर जाने वाली सड़क व बेंजामिन चौक से जेएनकेटी इंटर स्कूल की ओर जाने वाली सड़क में रूक रूक कर जाम लगने का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि मुख्य रूप से ई रिक्सा, टेम्पो आदि की काफी संख्या में आवाजाही के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।इसके साथ ही लोगों के द्वारा भी अनावश्यक ही अपने वाहनों को दूसरे रूट से भी आवाजाही करना शुरु कर देते हैं। जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा जाम न लगे। इसके लिए प्रयास किया जाता है ल...