देवरिया, अक्टूबर 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। दीपावली व छठ पूजा बीतने के बाद बुधवार को शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। दिन भर जाम के चलते वाहन रेंगते नजर आए। सर्वाधिक परेशान एंबुलेंस में फंसे मरीज नजर आए। जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर यातायात नियम का पालन न करने वाले 261 वाहनों का पुलिस ने ई-चालान कर दिया। ऐसे तो शहर में हर दिन जाम की समस्या रहती है। लेकिन बुधवार को जाम की समस्या विकराल नजर आई। दीपावली व छठ पूजा बीतने के बाद लोग अपने गन्तव्य को निकलने लगे हैं। सुबह नौ बजे से ही शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। रुद्रपुर मोड़ से लेकर गोरखपुर रोड ओवरब्रिज तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई और वाहन रेंगने लगे। सिविल लाइंस रोड के साथ ही, मालवीय रोड, कोतवाली रोड, जलकल रोड, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.