रांची, मई 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में मंगलवार को जानकी नवमी धूमधाम से मनाई गई। तमाम तरह के धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। मैथिली समाज की ओर से धार्मिक कार्यक्रमों में माता सीता की पूजा हुई। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, विभिन्न संगठनों की ओर से 51 कुंवारी कन्याओं का पूजन भी किया गया। मिथिला मंच ने कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया दुर्गा मंदिर प्रांगण, हाईकोर्ट कॉलोनी में झारखंड मिथिला मंच, जानकी प्रकोष्ठ की ओर से जानकी नवमी मनाई गयी। सियाराम झा सरस ने मां जानकी के प्राकट्य के बारे में बताया। जानकी प्रकोष्ठ की सदस्यों ने 51 कुंवारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराकर खोइछा और दान दक्षिणा देकर विदा किया। ममता झा, निशा झा, उषा पाठक, बबिता झा, रंजना झा, रानी झा ने योगदान दिया। मैथिली मंच ने विधिवत प...