समस्तीपुर, मई 26 -- समस्तीपुर। शहर के नालियों पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर अपने व्यवसायिक व घरेलू उपयोग कर रहे लोग अब हो जाएं सावधान। जल्द ही स्वेक्षा से नालियों को खाली नहीं किया तो नगर निगम हटा देगा। आपसे ऑन - स्पॉट जुर्माना भी वसूलेगा। नगर निगम शहर में गहन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। तमाम बड़े छोटे नाली पर से अतिक्रमण हटाएगा। अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए नगर निगम ने नौ सदस्यीय टीम बना ली है। टीम के नेतृत्व की जवाबदेही निगम के कर दारोगा भूपेंद्र कुमार सिंह को दी गई है। इस क्रम में नगर आयुक्त केडी प्रोज्जवल ने सदर एसडीओ समस्तीपुर दिलीप कुमार से दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल निगम को उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दें की शहर में अतिक्रमण की समस्या और अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम की समस्याओं को लेकर हिंदुस...