एटा, दिसम्बर 20 -- रविवार को विश्व ध्यान दिवस पर शहर में जगह-जगह शिविर आयोजित कर लोगों को ध्यान से जोड़ा जाएगा। यश योग सेवा समिति ने विश्व ध्यान दिवस को लेकर शहर में जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों से ध्यान को लेकर चर्चा की गई। कचहरी स्टेट बैंक के पास चल रहे नियमित योग शिविर में ध्यान शिविर लगा कर ध्यान दिवस को लेकर चर्चा की गई। महिला प्रांत प्रभारी आशू वार्ष्णेय ने बताया कि विश्व ध्यान दिवस 21 दिसंबर को प्रांत योग शिविर में ध्यान कराया जाएगा। सभी लोग अपने-अपने साथ पांच-पांच घी के दीपक लाएंगे। महिला संरक्षक सुनीता गुप्ता ने बताया कि ध्यान दिवस पर कचहरी ध्यान शिविर प्रात 5 से 7 बजे तक रहेगा। पुलिस लाइन एटा में यश योग सेवा समिति के प्रशिक्षित योग शिक्षकों से सुबह 8 बजे ध्यान शिविर लगवाया जाएगा। पीएसी वाहिनी एटा पर प्रात: 9 बजे से ध्यान शिविर लगवा...