लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, संवाददाता। चोरों के कहर से शहरवासी बेहाल हो गए। चोरों ने चार घरों के ताले तोड़कर नगदी, जेवर, इलेक्ट्रानिक सामान समेत लाखों रुपये का माल पार कर ले गए। घटनाएं उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार शादी में शामिल होने दूसरे शहर गए थे। वापस लौटकर घर आए तो उन्हें चेारी की जानकारी हुई। चोरी की यह घटनाएं बीबीडी, मड़ियांव और पारा थानाक्षेत्र में हुई। क्षेत्रीय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी शिवम मिश्रा बीते आठ फरवरी की सुबह शादी में शामिल होने के लिए परिवार संग फतेहपुर गए थे। इस दौरान चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के अभूषण पार कर दिए। 10 फरवरी की शाम जब शिवम व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.