मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 31 -- शहरी क्षेत्र में चल रही करीब 1240 दूध डेयरियों पर पालिका की नजर टेढी हो गई है। घनी आबादी के बीच चल रही दूध डेयरियों से गंदगी फैलाई जा रही है। डेयरियों से गोबर नालियों में बहाया जा रहा है। जिस कारण नाली और सीवर लाइन आदि चॉक हो रहे है। इस संबंध में एडीएम प्रशासन ने नगर पालिका को दूध डेयरियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। नगर पालिका के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार के द्वारा शहर के 55 वार्डों का निरीक्षण किया गया था। इन 55 वार्डों में करीब 1240 दूध डेयरियां संचालित है। इन डेयरियों से गोबर नालियों में बहाया जा रहा है। जिस कारण नाली और नाले चॉक हो रहे है। इस वजह से पानी की निकासी लगातार प्रभावित बनी हुई है। वहीं बारिश होने पर शहर टापू बन जाता है। पिछले दिनों राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और अधिकारियों न...