बदायूं, अक्टूबर 22 -- बदायूं, संवाददाता। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन पूजा का मुख्य आयोजन शहर के विश्व हरि मंदिर शाहबाजपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया। यहां पर गोवर्धन पूजा के बाद अन्नकूट का प्रसाद बनाकर भक्तों को वितरित किया गया। भक्तों ने गोवर्धन भगवान के जयकारे लगाये। दीपावली के बाद गोवर्धन का पर्व मनाया जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा पर्व बुधवार के लिए बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विश्व हरि मंदिर प्रांगण में सक्रिय सदस्यों द्वारा गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया गया। समिति सदस्यों एवं महिलाओं द्वारा भजन, कीर्तन कर गोवर्धन भगवान की महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण एकादशी एवं विजयदशमी पर सजे बच्चे यशवी, अनायेशा, प्रज्ञान, शिवेंद्र, दीपाली आदि को पुरस्कार देकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.