बागपत, अगस्त 13 -- बागपत। ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर के साथ बाजार के हालात भी बद से बदतर हो गए। मंगलवार को दुकानों के बाहर गंदगी के अंबार देखकर व्यापारी आक्रोशित हो गए। वे जुलूस निकालते हुए नगर पालिका पर पहुंचे और वहां अधिकारियों का घेराव किया। ईओ को खरी-खोटी सुनाई। समस्या का जल्द समाधान न होने पर बाजार बंद रख नगर पालिका पर धरना शुरू कर देने की चेतावनी दी। दरअसल, बागपत नगर पालिका के ठेका सफाई विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे। जिसके चलते शहर के हर मोहल्ले में गंदगी के अंबार लगे हुए थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर भी जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी। शहर के बाजार में भी हर ओर कूड़ा फैला हुआ था। मंगलवार की सुबह व्यापारी बाजार पहुंचे, तो उन्हें दूर-दूर तक गंदगी के अंबार लगे मिले। जिससे उनका पारा चढ़ गया। प्रतिष्ठान खोलने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.