रांची, अक्टूबर 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। विजयादशमी के दिन गुरुवार को रांची में 4 प्रमुख स्थानों के अलावा कुल 8 स्थानों पर रावण दहन होगा। रावण के साथ-साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को भी जलाया जाएगा। रावण दहन से पहले मोरहाबादी मैदान में शाम 4 बजे से भगवान राम और रावण के बीच युद्ध को प्रदर्शित होगा। मोरहाबादी के अलावा अरगोड़ा, एचईसी के शालीमार मैदान, टाटीसिलवे समेत कई और स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम किया जाएगा। मोरहाबादी मैदान में होने वाले रावण दहन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी उपस्थित रहेंगे। रावण दहन कार्यक्रम पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से हो रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाने के लिए बुरे माने जाने वाले रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण रूपी पुतलों को जलाया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.