एटा, मई 28 -- मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का दिन होने के बाद भी शहर के बाजार खुले रहते हैं। दुकानदार थोड़े से लालच में साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन कर श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रहे है। मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर श्रमिकों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि मंगलवार को सप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार खुले रहे है। इससे इन दुकानों, प्रतिष्ठानों, कंपनियों पर कार्य करने वाले श्रमिकों को एक दिन का अवकाश भी नहीं मिलता है। दुकानदार, व्यापारी अपने लाभ के लिए दुकानें खोलकर उनका शोषण कर रहे हैं। साप्ताहिक अवकाश न मिलने के कारण वह अपने घरेलू कार्य नहीं कर पाते है। बिना अवकाश के श्रमिक तनावग्रस्त हो रहे हैं। श्रमिकों ने जिलाधिकारी से मंगलवार के दिन साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.