सिमडेगा, सितम्बर 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। गांव में उत्पात मचाने के बाद पहली बार हाथी शहर में भी प्रवेश किया। हालांकि हाथी ने शहर में किसी प्रकार का कोई उत्पात नहीं मचाया। लेकिन बुधवार की सुबह हाथी शहर के मेन रोड में विचरण किया। सुबह सुबह हाथी के आने की खबर से शहरवासी अंजान थे। सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज के आधार पर हाथी चर्च रोड से निकल कर मेनरोड पहुंचा और इसके बाद मेन रोड में घुमते हुए बाजारटोली होते हुए गरजा पहाड़ी की तरफ चला गया। शहर में हाथी पहुचने की चर्चा जोरो पर थी। हर लोग अपने दुकानो के बाहर लगे सीसीटीवी में हाथी के शहर घुमने के वीडियो के फुटेज को देख रहे थे। इधर बुधवार की शाम हाथी गरजा में भी पहाड़ी से उतर कर सड़क पर आ गया। हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी। लोग अपने मोबाईल से हाथी की तस्वीर ले रहे थे और वीडियो बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.