लखनऊ, अप्रैल 25 -- नव नियुक्त नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार देर शाम अधिकारियों के साथ बैठक में शहर की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर को चमकाने के लिए सभी को जुटकर काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने टैक्स वसूली पर भी जोर दिया। गौरव कुमार ने मानसून से पहले शहर की नालियों की सफाई को प्राथमिकता देते हुए सभी जोनल अधिकारियों को शनिवार से एक सप्ताह तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने के लिए नगर निगम को अभी से सक्रिय होकर काम करना होगा। इस दिशा में उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में एक मीटर चौड़ी नालियों की सूची तैयार करने का भी आदेश दिया। नगर आयुक्त ने कचरा प...