सीवान, फरवरी 16 -- सीवान। शहर में शनिवार को भी बिजली कंपनी ने बिल बकाया रखनेवालों के खिलाफ अभियान चलाया। बैलहट्टा, अयोध्यापुरी, रामराज मोड़ समेत कई मुहल्लों में 55 से अधिक लोगों का बिजली कनेक्शन काटा गया। इन सभी पर 15 लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है। शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि विद्युत कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार के निर्देश पर शहर में डोर टू डोर बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कनेक्शन कट जाने के बाद बिना बकाया राशि जमा किए व बिना रिकनेक्शन रसीद कटाए बिजली का उपयोग करना अवैध माना जाएगा। ऐसा पाए जाने पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.