रांची, नवम्बर 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर राजधानी में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। इसको लेकर निगम की ओर से कवायद की जा रही है। निगम प्रशासक सुशांत गौरव और अपर प्रशासक संजय कुमार ने टीम के साथ मोरहाबादी मैदान और कोकर डिस्टिलरी पुल के पास भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल का औचक निरीक्षण किया। मोरहाबादी मैदान और आसपास के इलाके में सफाई व्यवस्था को व तेज करने, मॉड्यूलर टॉयलेट की नियमित रूप से सफाई, पेयजल व चलंत शौचालय की व्यवस्था के अलावा सेल्फी प्वाइंट को आकर्षक रूप देने का आदेश प्रशासक ने मताहत अधिकारियों को दिया। वहीं, भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर विशेष सफाई सुनिश्चित करने, वाटर स्प्रिंकलर से जल छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, दीवारों पर झारखंड की सांस्कृतिक कलाकृत्तियों का समय पर चित्रण कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.