पटना, दिसम्बर 31 -- नववर्ष के पहले दिन पटना के शहरी के साथ ग्रामीण इलाके में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की व्यवस्था की गई है। पटना जिले में 125 मजिस्ट्रेट और एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष से सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पहली जनवरी को विशेष चौकसी रखें। जिन जगहों अधिक भीड़ होने की संभावना है, वहां पर विशेष मुस्तैदी बरतें। सार्वजनिक स्थलों पर चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए ऐसे जगहों को अति संवेदनशील मानते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। पटना जिले में 104 ऐसे जगह चिह्नित किए गए हैं, जहां मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.