फरीदाबाद, अगस्त 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में बुधवार को लोग भगवान गणेश का स्वागत करेंगे। इसके लिए जिले में 10 से अधिक जगहों पर विशेष तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज सुनाई देगी। पंडालों को विशेष तरीके से सजाया जा रहा है। जिले में कई जगहों पर भगवान गणेश के पंडाल ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित होंगे। वहीं महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा मंगलवार शाम को शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जो कि एनआईटी पांच जनता बैंड से शुरू होकर गांधी कॉलोनी तक गई। इस दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। बुधवार को सुबह भगवान की मूर्ति की विधि विधान से स्थापना की जाएगी। इसके बाद भक्त गणपति बप्पा के दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र मित्र मंडल का पंडाल ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित होगा। पोस्ट...