सीवान, जुलाई 24 -- सीवान। शहर के टाउन वन फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को 24 व 25 जुलाई को तीन घंटे बिजली नहीं मिलेगी। इस भीषण गर्मी में परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि लाइन मेंटनेंस को लेकर टाउन-1 फीडर में 24 व 25 जुलाई की सुबह छह बजे से नौ बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान महादेवा, थाना रोड समेत एक नम्बर फीडर से जुड़े लोगों को बिजली नहीं मिलेगी। उन्होंने बिजली कटौती के दौरान लोगों से वैकल्पिक व्यवस्था कर लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.