प्रयागराज, अगस्त 21 -- प्रयागराज। शहर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को वृंदावन गार्डन, झलवा में कौशल सुधार प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस वर्ष चयनित 150 महिलाओं को सिलाई ट्रेड, फूड प्रोसेसिंग और ब्यूटी पार्लर जैसे क्षेत्रों में 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक 21 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि पहले भी उनके प्रयास से विधानसभा क्षेत्र की दो हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई थीं। उन्होंने कहा कि आगे भी महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए उनके प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र प्रयागराज के प्राचार्य जवाहर लाल और प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.