आगरा, मई 10 -- शहर क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक किन्नरों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें कुछ अन्य किन्नरों द्वारा उनके क्षेत्र में बधाई मांगने और विरोध करने पर धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश की सदस्य पूजा किन्नर के साथ आधा दर्जन से अधिक किन्नर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किन्नरों ने बताया है कि वह कासगंज शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बधाई मांगते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तीन अन्य किन्नर उनके क्षेत्र में फर्जी तरीके से आ गए हैं, जबरन लोगों से बधाई के नाम पर रुपये वसूलते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हैं। इससे परेशान हैं और अपने क्षेत्र में बधाई आदि नहीं मांग पा रहे हैं। किन्नरों ने डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.