रामगढ़, फरवरी 21 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। जिला को जाम मुक्त बनाने के लिए उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने पहल की है। इसके तहत उन्होंने अधिकारियों को शहरी और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया। इसे लेकर जिला प्रशासन, नगर परिषद और छावनी परिषद का ज्वाइंट कमेटी बना। जिसने संयुक्त रुप से शुक्रवार को रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मनीष कुमार, अंचल अधिकारी रामगढ़ सुदीप एक्का, नगर परिषद रामगढ़ सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश, राजीव रंजन आदि पदाधिकारी की देखरेख में रांची रोड क्षेत्र अंतर्गत लगभग 25 से 30 दुकानों को हटाया गया। वहीं नगर परिषद की टीम द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने को लेकर लगभग 10 हजार रुपए का चालान भी किया। मनीष कुमार ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.