गुड़गांव, फरवरी 20 -- सोहना, संवाददाता। नगर परिषद ने शहर को साफ-सुथरा गंदगी मुक्त बनाने के लिए शहर के व्यापार मंडल संघ का सहयोग लिया है। व्यापार मंडल संघ ने सोशल मीडिया के माध्यम से छोटे दुकानदार से लेकर बड़े व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों को रात को बंद करने के दौरान कूड़ा-कचरा को खुले में न फेंकरने की अपील की है। ऐसा करने वाले दुकानदार व व्यापारी को परिषद द्वारा जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी है। शहर के बाजारों को गंदगी मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद ने शहर के व्यापार मंडल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें संघ के पदाधिकारियों से स्थानीय बाजारों को गंदगी मुक्त बनाने में सहयोग मांगा गया है। परिषद प्रशासन की तरफ से व्यापारी व दुकानदारों द्वारा रात को अपने प्रतिष्ठनों को बंद करने के दौरान कूड़े कचरा को आम रास्ता व सड़क पर फेंक दिया जाता...