प्रयागराज, मार्च 10 -- महाकुम्भ में उत्कृष्ट काम करने वाले शहर के 50 सफाईकर्मियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सम्मानित करेंगे। सम्मान समारोह लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। सम्मानित होने वाले सफाईकर्मी सोमवार को प्रयागराज से लखनऊ रवाना हो गए। लखनऊ की एक संस्था ने महाकुम्भ के दौरान नगर निगम के अधिकारियों की मदद से शहर के सफाईकर्मियों के काम पर निगरानी की। महाकुम्भ समापन के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने सबसे अच्छा काम करने वाले 50 स्वच्छताकर्मियों को चिह्नित कर नाम संस्था को सौंप दिया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने वाले अधिकतर स्वच्छता कर्मी संगम किनारे मोहल्लों में तैनात हैं। इसमें भी अधिकतर आउटसोर्स पर काम करने वाली महिलाएं भी हैं। अपर नगर आयुक्त और स्वास्थ्य प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि सम्मान समारोह के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.